जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने जमशेदपुर में तैयार इस्पात परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील ने कहा कि उसने जमशेदपुर में तैयार इस्पात के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का इस्तेमाल शूरू कर दिया है।

जमशेदपुर, नौ सितंबर टाटा स्टील ने कहा कि उसने जमशेदपुर में तैयार इस्पात के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का इस्तेमाल शूरू कर दिया है।

कंपनी इससे पहले उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद संयंत्र में ऐसी ही पहल कर चुकी है।

टाटा स्टील ने टिकाऊ विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता के तहत बुधवार को जमशेदपुर में उद्घाटन करके हुए बिलेट यार्ड से बीके इस्पात संयंत्र तक इस सुविधा का विस्तार किया।

टाटा स्टील ने तैयार स्टील के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती के लिए एक भारतीय स्टार्टअप के साथ करार किया है। इसके तहत कंपनी के पास 35 टन स्टील की न्यूनतम वहन क्षमता वाले 27 ईवी की तैनाती का अनुबंध है।

इस अवसर पर टाटा स्टील के इस्पात विनिर्माण उपाध्यक्ष सुधांशु पाठक ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में कहा की पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण कम करने के लिये इस प्रौद्योगिकी को अपनाना काफी महत्वपूर्ण पहल है। यह पहल टाटा स्टील की शहर के निवासियों के प्रति एक जिम्मेदार कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनायेगी।

टाटा स्टाइल, आपूर्ति श्रंखला के उपाध्यक्ष पीयूष गुप्ता ने कहा कि इस पहल का मकसद प्रदूषण उत्सर्जन को कम करना है। इससे आने वाले समय में पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\