जरुरी जानकारी | टाटा स्टील को दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का घाटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
नयी दिल्ली, छह फरवरी प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
टाटा स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि खर्च बढ़ने के कारण उसके मुनाफे में यह गिरावट आई है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 9,598.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
इस दौरान उसकी कुल एकीकृत आय भी 60,842.72 करोड़ रुपये से घटकर 57,354.16 करोड़ रुपये रह गई।
हालांकि, आलोच्य तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 57,172.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में उसका खर्च 48,666.02 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Eid Mubarak 2026 Best AI Prompts: रचनात्मक शुभकामनाओं के लिए बेहतरीन AI प्रॉम्प्ट्स और कैनवा टेम्पलेट्स
Eid-ul-Fitr 2026 Namaz Guide: ईद की नमाज अदा करने का सही तरीका और जरूरी नियम
Eid Mubarak Wishes For Husband and Wife: पति-पत्नी के लिए खास ईद मुबारक संदेश, इस तरह बढ़ाएं रिश्तों में मिठास
IPL से पहले ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक
\