जरुरी जानकारी | टाटा स्टील का ड्रोन से खनन प्रबंधन के लिए स्टार्टअप कंपनी से करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू इस्पात विनिर्माता टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि उसने ड्रोन-आधारित खनन समाधान के विकास के लिए बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप एयूएस के साथ करार किया है।

रांची, 27 जुलाई घरेलू इस्पात विनिर्माता टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि उसने ड्रोन-आधारित खनन समाधान के विकास के लिए बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप एयूएस के साथ करार किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु स्थित कंपनी आरव अनमैन्ड सिस्टम्स (एयूएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत प्रभावी खदान प्रबंधन के लिए संपूर्ण ड्रोन समाधान मुहैया कराया जाएगा।

इस करार के तहत एयूएस टाटा स्टील के साथ मिलकर उसकी सभी भारतीय इकाइयों को ड्रोन के जरिये खदान विश्लेषण एवं भूगर्भ-तकनीकी मानचित्रण सेवाएं मुहैया कराएगी।

टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कच्चा माल) डी बी सुंदर रामम ने कहा, ‘‘ड्रोन सर्वे समर्थित डिजिटलीकरण और अन्य प्रौद्योगिकी असरदार एवं कार्रवाई योग्य नजरिया विकसित करने में मदद करेगी। हम ड्रोन की मदद से अन्वेषण और खनन नियोजन जैसी प्रमुख गतिविधियों को पुनर्परिभाषित करने का बड़ा अवसर देखते हैं।’’

टाटा स्टील ने दो साल पहले ही अपने खदान परिचालन के डिजिटलीकरण की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए थे। मौजूदा पहल को इसी का हिस्सा माना जा रहा है।

इस मौके पर एयूएस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विपुल सिंह ने कहा, ‘‘खनन उद्योग के लिए ड्रोन समाधान तैयार करने के लिए टाटा स्टील का हम पर जताया गया भरोसा हमारे साझा नजरिये को बयां करता है।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी