जरुरी जानकारी | टाटा स्टील ने हरियाणा में लोहे के कबाड़ से इस्पात उतपादन संयंत्र चालू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के रोहतक में उसका पहला इस्पात पुनर्चक्रण संयंत्र चालू हो गया।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के रोहतक में उसका पहला इस्पात पुनर्चक्रण संयंत्र चालू हो गया।

टाटा स्टील ने एक बयान में कहा कि पांच लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले संयंत्र को आरती ग्रीन टेक लिमिटेड के सहयोग से बनाओ-रखो-चलाओ (बीओओ) आधार पर स्थापित किया गया है।

कंपनी ने संयंत्र के संबंध में वित्तीय ब्यौरे का खुलासा नहीं किया।

बयान में कहा गया, ‘‘यह भारत में पहला ऐसा संयंत्र है, जो आधुनिक और मशीनीकृत उपकरणों जैसे श्रेडर, बेलर, मटेरियल हैंडलर आदि से युक्त है।’’

टाटा स्टील में इस्पात पुनर्चक्रण व्यवसाय के प्रमुख योगेश बेदी ने कहा कि इस्पात को कई बार पुनर्चक्रित किया जा सकता है और यह अपने गुणों को नहीं खोता है। इसलिए इस्पात कबाड़ एक मूल्यवान संसाधन है और इस्पात बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

टाटा स्टील समूह दुनिया की शीर्ष इस्पात कंपनियों में से एक है। उसका सालाना कच्चा इस्पात क्षमता 3.40 करोड़ टन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now