जरुरी जानकारी | टाटा पावर की इकाई को मध्य प्रदेश में 330 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का ठेका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि की उसकी पूर्ण अनुषंगी इकाई टीपी सौर्या को मध्य प्रदेश में 330 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना लगाने को लेकर रेवा अल्ट्रा मेगा सोलर लि. से अनुबंध पत्र मिला है।

नयी दिल्ली, दो सितंबर टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को कहा कि की उसकी पूर्ण अनुषंगी इकाई टीपी सौर्या को मध्य प्रदेश में 330 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना लगाने को लेकर रेवा अल्ट्रा मेगा सोलर लि. से अनुबंध पत्र मिला है।

टाटा पावर ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी की अनुषंगी इकाई टीपी सौर्या लि. (टीपीएसएल) को मध्य प्रदेश के नीमच जिले में 330 मेगावाट क्षमता की परियोजना लगाने को लेकर रेवा अल्ट्रा मेगा सोलर लि. से अनुबंध पत्र मिला है। इसके तहत 160 मेगावाट की एक इकाई तथा 170 मेगावाट की एक अन्य इकाई लगायी जाएगी।’’

परियोजना का आबंटन शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये किया गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुबंध पत्र टाटा पावर, रिन्यूएबल के अध्यक्ष आशीष खन्ना को सौंपा। इस मौके पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर से 330 मेगावाट सौर परियोजना के विकास और संचालन के लिए यह प्रतिष्ठित अनुबंध प्राप्त करके हमें खुशी है। हम देश भर में ग्रिड स्तर के सौर संयंत्रों को लगातार बढ़ा रहे हैं।’’

परियोजनाएं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के नीमच सोलर पार्क में लगायी जाएगी। इससे बनने वाली बिजली खरीद समझौते के तहत 25 साल के लिये रेलवे और मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लि. को दी जाएगी।

इसके साथ, टाटा पावर की नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2,947 मेगावाट हो जाएगी जबकि

1,414 मेगावाट क्षमता क्रियान्वयन के स्तर पर है। इस प्रकार कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 4,361 मेगावाट तक पहुंच जायेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\