जरुरी जानकारी | ओडिशा में स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पादों तथा समाधानों की पेशकश करेगी टाटा पावर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ओडिशा के लोगों के लिए स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पाद तथा समाधान उपलब्ध करवाएगी।

भुवनेश्वर, 18 नवंबर निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी टाटा पावर ओडिशा के लोगों के लिए स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पाद तथा समाधान उपलब्ध करवाएगी।

टाटा पावर के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रवीर सिन्हा ने बृहस्पतिवार को यहां इंडिया स्मार्ट ग्रिड फोरम (आईएसजीएफ) द्वारा आयोजित 'वितरण उपयोगिता बैठक' में भाग लेते हुए यह बात कही।

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''ओडिशा सार्वजनिक-निजी भागीदारी का सबसे अच्छा मॉडल है, जो राज्य के ग्राहकों को परिणाम दे रहा है। ओडिशा में बिजली वितरण का काम कम समय में एक सराहनीय बदलाव के दौर से गुजर रहा है।''

ओडिशा के लोगों को स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पादों तथा समाधानों की पेशकश करने से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टाटा पावर की राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए टीपी डिस्कॉम छतों पर (रूफटॉप) सौर परियोजनाओं को लगाएगी, सौर पंप और गृह स्वचालन समाधान पेश करेगी।

सिन्हा कहा कि ओडिशा में बिजली वितरण का काम कम समय में एक सराहनीय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां वितरण कंपनियां न केवल कुल तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान (एटी एंड सी) को कम करने में सक्षम हैं, बल्कि विश्वसनीयता और ग्राहक संपर्क में भी सुधार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट