जरुरी जानकारी | टाटा पावर-आईआईटी दिल्ली ने हाथ मिलाया, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा पावर ने शनिवार को कहा कि उसने स्वच्छ ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं पर मिलकर काम करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) के साथ एक करार किया है। इन परियोजनाओं को शोध एवं विकास के चरण से पायलट चरण में बदला जा सकता है।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर टाटा पावर ने शनिवार को कहा कि उसने स्वच्छ ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं पर मिलकर काम करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) के साथ एक करार किया है। इन परियोजनाओं को शोध एवं विकास के चरण से पायलट चरण में बदला जा सकता है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एकीकृत कंपनियों में से एक टाटा पावर और आईआईटी-दिल्ली ने स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा समाधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईआईटी-दिल्ली और टाटा पावर में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता के साथ बड़ी संख्या में मौजूद विशेषज्ञों को ध्यान में रखते हुए उच्च परिवर्तनकारी प्रभाव के साथ अकादमिक, अनुसंधान और व्यवसाय के क्षेत्र विशेषज्ञों के बीच सहयोग करने की अपार संभावनाएं हैं।

दोनों संस्थानों ने उन परियोजनाओं की पहचान करने के लिए एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है जिन्हें अनुसंधान और विकास चरण से पायलट परियोजनाओं में परिवर्तित किया जा सकता है।

आईआईटी-दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने बयान में कहा, ‘‘देश का एक प्रमुख शोध संस्थान आईआईटी-दिल्ली टाटा पावर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके खुश है। मुझे उम्मीद है कि इस सहयोग से ऊर्जा क्षेत्र के लिए नई प्रौद्योगिकियों का विकास होगा, जो बिजली उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में मददगार साबित होगा।’’

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘टाटा पावर में, हमारा ध्यान हमेशा बिजली क्षेत्र में अभूतपूर्व और टिकाऊ प्रौद्योगिकियों को लाने पर रहा है। हम आईआईटी-दिल्ली के साथ साझेदारी करके खुश हैं, जो एक प्रतिष्ठित संस्थान है। हमें विश्वास है कि यह सहयोग देश में स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में नए युग के योग्य प्रौद्योगिकियों के लिए एक परीक्षण मंच तैयार करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी