जरुरी जानकारी | टाटा मोटर्स को मार्च तिमाही में 9,864 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मोटर्स को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 9,863.73 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी की ब्रिटिश इकाई जेएलआर पर असर पड़ने के साथ घरेलू बिक्री भी प्रभावित हुई है।

नयी दिल्ली, 15 जून टाटा मोटर्स को 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 9,863.73 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी की ब्रिटिश इकाई जेएलआर पर असर पड़ने के साथ घरेलू बिक्री भी प्रभावित हुई है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 1,108.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

टाट मोटर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी की एकीकृत कुल परिचालन आय 2019-20 की चौथी तिमाही मे 62,492.96 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 86,422.33 करोड़ रुपये थी।

एकल आधार पर कंपनी को 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 4,871.05 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

वहीं एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में उसे 106.19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को आलोच्य तिमाही में 50.1 करोड़ पौंड का नुकसान हुआ जबकि उसकी आय 5.4 अरब पौंड रही।

वित्त वर्ष 2019-20 में टाटा मोटर्स को एकीकृत आधार पर 11,975.23 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ जबकि 2018-19 में यह 28,724.20 करोड़ रुपये था।

आलोच्य वित्त वर्ष में कंपनी की कुल परिचालन आय 2,61,067.97 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2018-19 में 3,01,938.40 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में जेएलआर को 42.2 करोड़ पौंड का नुकसान हुआ जबकि उसकी आय 23 अरब पौंड रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट