जरुरी जानकारी | टाटा मेटालिक्स का दिसंबर तिमाही में लाभ 73 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (टीएमएल) का चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 9.48 करोड़ रुपये रह गया।
नयी दिल्ली, 17 जनवरी टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (टीएमएल) का चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 73 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 9.48 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि बढ़े हुए खर्चों के चलते उसको यह नुकसान हुआ है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
हालांकि आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय 693.12 करोड़ रुपये से बढ़कर 792.43 करोड़ रुपये हो गई।
इस दौरान कुल खर्च भी बढ़कर 780.18 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में उसका खर्च 642.83 करोड़ रुपये था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
T20 World Cup Finals List: 2007 से 2024 तक किन टीमों के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल, जानिए कब किसने जीती ट्रॉफी
Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Video Highlights: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स
India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा फाइनल? टिकट से लेकर लाइव प्रसारण तक जानें मैच से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी
Kerala Assembly Elections 2026: ईसीआई ने केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों से मॉडल चुनाव बनाने की अपील
\