विदेश की खबरें | तंजानिया के राष्ट्रपति का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।
उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया।
सुलुहू ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा, ‘‘हमारे प्रिय राष्ट्रपति का शाम छह बजे निधन हो गया। सभी ध्वज 14 दिनों के लिए आधे झुके रहेंगे। यह दुखद खबर है। राष्ट्रपति को पिछले 10 वर्षों से यह बीमारी थी।’’
उपराष्ट्रपति ने बताया कि मगुफुली का तंजानिया के सबसे बड़े शहर दार ए सलाम के एक अस्पताल में निधन हुआ।
राष्ट्रपति को फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वह बीमार चल रहे हैं लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था।
मगुफुली अफ्रीका के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि तंजानिया ने तीन दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी का खात्मा कर दिया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)