देश की खबरें | टंडन का निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन जी के निधन से स्तब्ध हूं।’’

यह भी पढ़े | असम-बिहार और यूपी में आई बाढ़ पर प्रियंका गांधी बोले- प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तत्पर.

उन्होंने कहा कि टंडन ने अपने जीवन का हर पल देश की सेवा में समर्पित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें व शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: 24 घंटे में मिले 37148 कोरोना संक्रमित, 587 ने तोड़ा दम- रिकवरी रेट बढ़कर 62.72% हुआ.

टंडन का मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

पिछले महीने 11 जून को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब संबंधी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार सौंपा गया था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\