देश

Coronavirus Update: 24 घंटे में मिले 37148 कोरोना संक्रमित, 587 ने तोड़ा दम- रिकवरी रेट बढ़कर 62.72% हुआ

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है. मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 से पीड़ित 37,148 नए मामले सामने आए. जबकि इस अवधि में 587 संक्रमितों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में देश में महामारी के कुल 11,55,191 मरीज हो गए है.

Coronavirus Update: 24 घंटे में मिले 37148 कोरोना संक्रमित, 587 ने तोड़ा दम- रिकवरी रेट बढ़कर 62.72% हुआ
कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है. मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 से पीड़ित 37,148 नए मामले सामने आए. जबकि इस अवधि में 587 संक्रमितों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वर्तमान में देश में महामारी के कुल 11,55,191 मरीज हो गए है और 28,084 संक्रमितों ने दम तोड़ा है. हालांकि देश में कोविड-19 मृत्यु दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. जबकि एक दिन पहले सर्वाधिक 40,425 नए कोरोना मरीज मिले थे. यहां क्लिक कर जानें अपने राज्य का हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,02,529 है, वहीं अब तक ठीक होने के बाद 3 लाख 47 हजार 978 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है. मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है. कोविड-19 रोगियों के यह रिकवरी दर, आज बढ़कर 62.72% तक पहुंच चुकी है. सोमवार को मरीजों की ठीक होने की दर 62.62 फीसदी थी.

कोरोना के कुल 3,18,695 मामलों के साथ महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है, जहां कुल 12,030 मौतें दर्ज की गई हैं. वहीं यहां कुल 1,75,029 मरीज स्वास्थ्य हुए है. उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुल 1,23,747 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 3,663 की मौत हो चुकी है, जबकि 1,04,918 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं. दिल्ली के अलावा तमिलनाडु में भी हालात खराब है, जहां 1,75,678 मामलें हैं, जिनमें से 2,551की मृत्यु हो चुकी है, 1,21,776 रोगियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दिया जा चुका है और वर्तमान में 51,351 सक्रिय केस हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).