देश की खबरें | जनसेवक के रूप में टंडन ने भारतीय राजनीति पर छोड़ी गहरी छाप: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित किया और एक जनसेवक के रूप में भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मंगलवार को गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित किया और एक जनसेवक के रूप में भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। टंडन जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।’’

यह भी पढ़े | Punjab 12th Result 2020: पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट हुआ जारी, pseb.ac.in पर ऐसे करें चेक.

उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन विस्तार में टंडन की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। शाह ने कहा "उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक जनसेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।"

उन्होंने कहा, ‘‘उनका निधन देश और भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: जान जोखिम डालकर ग्रामीणों ने अस्थायी स्ट्रेचर पर मरीज को पहुंचाया अस्पताल, पिथौरागढ़ में भूस्खलन और बारिश के कारण अवरुद्ध हुई सड़क (Watch Video).

टंडन का आज सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

पिछले महीने 11 जून को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब संबंधी समस्या के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का अतिरिक्‍त कार्यभार सौंपा गया था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\