देश की खबरें | तमिलनाडु: स्टालिन ने जयशंकर को मछुआरों की गिरफ्तारी से अवगत कराया, कार्रवाई का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रामेश्वरम से मछली पकड़ने गए तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार करने के मामले से विदेश मंत्री एस जयशंकर को मंगलवार को अवगत कराया।

चेन्नई, 18 मार्च तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रामेश्वरम से मछली पकड़ने गए तीन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार करने के मामले से विदेश मंत्री एस जयशंकर को मंगलवार को अवगत कराया।

स्टालिन ने जयशंकर से हिरासत में लिए गए सभी 110 मछुआरों को रिहा करने और आगे की गिरफ्तारियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के शुरुआती तीन महीनों से भी कम समय में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों को पकड़ने की यह 10वीं घटना है।

स्टालिन ने कहा, “17 मार्च को रामेश्वरम से मछली पकड़ने के लिए गए तमिलनाडु के तीन मछुआरों को 18 मार्च को श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव के साथ पकड़ लिया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों को पारंपरिक मछली पकड़ने वाले जलक्षेत्र में गिरफ्तार करने से रोकने के लिए मजबूत कूटनीतिक प्रयासों के उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, मछुआरे अपनी आजीविका के लिए मछली पकड़ने पर निर्भर रहते हैं और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा बार-बार पकड़े जाने के कारण उनके परिवार गरीबी के कगार पर पहुंच गए हैं।”

स्टालिन ने कहा, “इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारे मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने के लिए प्रभावी कूटनीतिक प्रयास करें और हिरासत में लिए गए तमिलनाडु के सभी 110 मछुआरों को उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ श्रीलंकाई अधिकारियों से यथाशीघ्र रिहा कराएं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी