खेल की खबरें | राष्ट्रीय अंतर प्रांत सीनियर एथलेटिक्स में तमिलनाडु की पोल वॉल्टर बारानिका ने रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की बारानिका इलांगोवान ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड बनाया ।

चेन्नई, 10 जून तमिलनाडु की बारानिका इलांगोवान ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड बनाया ।

25 वर्ष की बारानिका ने 4 . 05 मीटर की कूद लगाकर टूर्नामेंट में ख्याति वखारिया का चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा । वह हालांकि वी सुरेखा का 4 . 15 मीटर का आठ साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी ।

तमिलनाडु की रोसी मीना पी ने रजत और पवित्रा वेंकटेश ने कांस्य पदक जीता ।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी लंबी कूद के खिलाड़ी केरल के एम श्रीशंकर ने क्वालीफिकेशन दौर में टूर्नामेंट का नया रिकॉर्ड बनाया । उन्होंने 8 . 01 मीटर की कूद लगाई और प्रेम कुमार का 2013 में बनाया आठ मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा ।

केरल के ही मोहम्मद अनीस याहिया दूसरे स्थान पर रहे जबकि तमिलनाडु के जेस्विन एल्ड्रिन तीसरे स्थान पर रहे ।

महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव विजयी रही जो जून 2020 तक डोपिंग मामले में दो साल का प्रतिबंध झेल रही थी । महाराष्ट्र की ही प्राजक्ता गोडबोले दूसरे और उत्तर प्रदेश की कविता यादव तीसरे स्थान पर रही ।

पुरूष वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभिषेक पाल ने पहला , उत्तर प्रदेश के ही गुरवीर सिंह ने दूसरे और राजस्थान के धरमेंदर ने तीसरा स्थान हासिल किया ।

महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में दुती चंद और हीमा दास शीर्ष आठ फाइनलिस्ट में शामिल हैं । ओडिशा की स्राबनी नंदा ने पहले सेमीफाइनल हीट में हीमा को पछाड़ा । दुती ने दूसरी सेमीफाइनल हीट जीती ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\