देश की खबरें | तमिलनाडु : अंडाणु दान मामले की जांच के लिए मेडिकल टीम सेलम के लिए रवाना हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नाबालिग लड़की से उसके अंडाणु संग्रहित करने की शिकायत की जांच के लिए सोमवार को तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित छह सदस्यीय मेडिकल टीम सोमवार को सेलम के लिए रवाना हो गई।

इरोड (तमिलनाडु), छह जून एक नाबालिग लड़की से उसके अंडाणु संग्रहित करने की शिकायत की जांच के लिए सोमवार को तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित छह सदस्यीय मेडिकल टीम सोमवार को सेलम के लिए रवाना हो गई।

टीम अपनी जांच के तहत वहां बांझपन का इलाज करने वाले एक अस्पताल में जाएगी और कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि टीम को रविवार को 16 वर्षीय एक किशोरी ने अपनी पीड़ा सुनाई थी जो वह 13 साल की उम्र से झेल रही थी।

पीड़िता ने बताया कि किस तरह से उसकी मां इंद्राणी और उसके प्रेमी सैयद अली ने उसे (किशोरी को) अपना अंडाणु पेरूनदुरई (इरोड), सेलम और होसुर क्षेत्रों में निजी क्लिनिक को दान करने के लिए मजबूर किया। किशोरी ने आरोप लगाया कि सैयद अली ने उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जिले में बांझपन का इलाज करने वाले अस्पतालों में पूछताछ की, जहां किशोरी को अपना अंडाणु दान करने के लिए मजबूर किया गया था।

शनिवार को मामले के जांच अधिकारी इरोड जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बांझपन का इलाज करने वाले दो अस्पतालों को समन भेजा। दोनों अस्पतालों के अधिकारी उपस्थित हुए और जांच अधिकारी के सवालों का जवाब दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\