देश की खबरें | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: दिनाकरन नीत एएमएमके ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टीटीवी दिनाकरन की अगुवाई वाले अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम (एएमएमके) ने बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
चेन्नई, 10 मार्च टीटीवी दिनाकरन की अगुवाई वाले अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कषगम (एएमएमके) ने बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिये अपने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
एएमएमके महासचिव दिनाकरन ने पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री पी पलानीयप्पन पप्पीरेड्डीपत्ती से, जी सेंथामिझान सैदापेट से और सी षणमुगावेलु मदाथुकुलम से चुनाव लड़ेंगे।
एएमएमके की पहली सूची में कई पूर्व विधायकों के नाम भी शामिल हैं।
दिनाकरन तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी रहीं वी के शशिकला के भतीजे हैं।
एएमएमके लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। एआईएमआईएम को तीन सीटें मिली हैं।
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिये एक चरण में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)