देश की खबरें | तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 7,987 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 7,987 नए मामले आए, जो एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9.62 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 29 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,000 के करीब पहुंच गई।

चेन्नई, 15 अप्रैल तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 7,987 नए मामले आए, जो एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 9.62 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 29 और मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,000 के करीब पहुंच गई।

राजधानी चेन्नई में 2,558 नए मामले सामने आए।

राज्य में अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,62,935 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 12,999 हो गई।

लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच, राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे राधाकृष्णन और लोक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशक डॉ. टी एस सेल्वाविनायगम ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी को मौजूदा स्थिति और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुरू किए गए उपायों की जानकारी दी।

राधाकृष्णन ने कहा, "तमिलनाडु में संक्रमण के मामलों की संख्या इतनी अधिक नहीं है जितनी अन्य राज्यों में है।"

तमिलनाडु में उपचार से स्वस्थ हुए 4,176 रोगियों को आज छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,91,839 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,097 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\