खेल की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल परोहित ने खेल रत्न के लिए मरियप्पन थंगावेलू को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए पैरालंपियन मरियप्पन थंगावेलू को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि हमें उन पर गर्व है।
चेन्नई, 24 अगस्त तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए पैरालंपियन मरियप्पन थंगावेलू को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि हमें उन पर गर्व है।
मरियप्पन उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल केंद्रीय खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए चुना।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: होटल के कमरे में बंद सुरेश रैना ने इस तरह से की एक्सरसाइज, देखें वीडियो.
पुरोहित ने कहा, ‘‘देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए मरियप्पन थंगावेलू को तहेदिल से बधाई और शुभकामनाएं।’’
राजभवन के बयान में उन्होंने कहा, ‘‘हमें आप पर गर्व है।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI को लगा बड़ा झटका, आखिरी समय पर आईपीएल से अलग हुई फ्यूचर ग्रुप कंपनी.
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मरियप्पन ने देश और राज्य को गौरवांवित किया है।
उन्होंने याद किया कि मरियप्पन ने रियो 2016 पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता था।
राज्यपाल ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए कई और स्वर्ण पदक जीतेगा। कामना करता हूं कि वह भविष्य में भारत और तमिलनाडु के लिए बड़े टूर्नामेंट जीतता रहे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)