देश की खबरें | तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने येचुरी के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ई. के. पलानीस्वामी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और जनता के प्रति उनकी सेवाओं और आपातकाल के खिलाफ उनके अभियान की प्रशंसा की।

चेन्नई, 12 सितंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ई. के. पलानीस्वामी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और जनता के प्रति उनकी सेवाओं और आपातकाल के खिलाफ उनके अभियान की प्रशंसा की।

तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन से बहुत दुखी हूं। भारतीय राजनीति में उनके प्रभावशाली योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।’’

मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि वह येचुरी के निधन से बहुत दुखी हैं। उन्होंने येचुरी को भारतीय राजनीति में 'वाम आंदोलन का दिग्गज और एक महान व्यक्ति' बताया।

स्टालिन ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘कॉमरेड सीताराम येचुरी एक निडर नेता थे, जिनकी न्याय के प्रति प्रतिबद्धता कम उम्र से ही स्पष्ट थी, क्योंकि वह एक छात्र नेता के रूप में आपातकाल के खिलाफ साहस के साथ खड़े हुए। मजदूर वर्ग, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, समानता और प्रगतिशील मूल्यों के प्रति उनके समर्पण ने एक प्रतिष्ठित करियर को आकार दिया जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ हुई बातचीत को हमेशा संजो कर रखूंगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और साथियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। लाल सलाम, कॉमरेड।’’

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि वे येचुरी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘येचुरी के निधन से, राष्ट्र ने एक अनुकरणीय नेता और कम्युनिस्ट विचारधारा के एक अग्रदूत को खो दिया है। उनके परिवार और साथियों के प्रति गहरी संवेदना। अलविदा, कॉमरेड।’’

एमडीएमके प्रमुख वाइको ने दुख व्यक्त करते हुए येचुरी के एक छात्र नेता के रूप में आपातकाल के खिलाफ अभियान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके जेल जाने को याद किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन वामपंथियों और प्रगतिशील विचारकों के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि वह येचुरी की निस्वार्थ सेवाओं को सलाम करते हैं।

पीएमके प्रमुख अंबुमणि रामदास ने कहा कि येचुरी भारत के वाम आंदोलन के इतिहास में एक अनुकरणीय नेता हैं। रामदास ने राष्ट्रीय स्तर के गठबंधन बनाने, केंद्र में सरकार बनाने में येचुरी की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की।

माकपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश सचिव के. बालाकृष्णन ने येचुरी को लाल झंडे का महान सपूत बताया और कहा कि पार्टी ने (पार्टी का) झंडा झुकाकर उन्हें सलामी दी है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तमिलनाडु प्रदेश सचिव आर. मुतरासन ने भी येचुरी के निधन पर शोक जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\