जरुरी जानकारी | तमिलनाडु सरकार ने 2022-23 का बजट पेश किया, राजस्व घाटा कम होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में द्रमुक सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया।

चेन्नई, 18 मार्च तमिलनाडु में द्रमुक सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश किया।

इस दौरान वित्त मंत्री पलानीवेल थियागा राजन ने कहा कि 2014 के बाद पहली बार राजस्व घाटा 7,000 करोड़ रुपये से अधिक कम होने का अनुमान है।

बजट पेश किए जाने के दौरान मुख्य विपक्षी एआईएडीएमके ने नारे लगाने के बाद सदन का बहिष्कार किया। द्रमुक सरकार के मई 2021 में सत्ता में आने के बाद यह दूसरा बजट है।

थियागा राजन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी और बाढ़ के चलते राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि हालांकि राजस्व घाटा 2014 से हर साल उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। लेकिन इस बार स्थिति उलट है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सूझ-बूझ के साथ राजकोषीय प्रबंधन से कुल मिलाकर राजस्व घाटा संशोधित अनुमान में कम होकर 55,272.79 करोड़ रुपये रहा जबकि बजट में इसके 58,692.68 करोड़ रुपये रहने का अनुमान रखा गया था।

उन्होंने कहा कि सरकार कर संग्रह में कुशलता बढ़ाने को लेकर हर संभव कदम उठाएगी।

थियागा राजन ने कहा कि 15वें वित्त आयोग ने 2021-22 में राजकोषीय घाटा राज्य जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। हालांकि जीएसडीपी के प्रतिशत के रूप में संशोधित अनुमान में इसके 3.80 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि बजट में 2,531 करोड़ रुपये कृषि ऋण माफी, आभूषणों को लेकर लिये गये कर्ज माफी के लिये 1,000 करोड़ रुपये तथा स्वयं-सहायता समूह के लिये कर्ज माफी को लेकर 600 करोड़ रुपये प्रावधान किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी