देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार की विशेषज्ञ समिति की सदस्य कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 पर तमिलनाडु सरकार की विशेषज्ञ समिति की एक सदस्य ने बुधवार को कहा कि उनके पति इस वायरस से स्वस्थ हो गये हैं जबकि वह इस महामारी के लिए जांच में संक्रमित नहीं पाई गई हैं।

चेन्नई, 24 जून कोविड-19 पर तमिलनाडु सरकार की विशेषज्ञ समिति की एक सदस्य ने बुधवार को कहा कि उनके पति इस वायरस से स्वस्थ हो गये हैं जबकि वह इस महामारी के लिए जांच में संक्रमित नहीं पाई गई हैं।

सदस्य ने अपने पति के इस बीमारी से संक्रमित पाये जाने के बाद खुद को पृथक कर लिया था।

यह भी पढ़े | लाइसेंस ऑफिसर में पतंजलि से किया सवाल, कहा- कोरोना किट न्यूज चैनलों पर दिखाने की परमिशन कहां से मिली: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रभदीप कौर ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने 14 दिन पृथक रहने की अवधि पूरा कर ली है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पति के कोविड-19 से स्वस्थ होने के बाद मैं राहत महसूस कर रही हूं। मेरी रिपोर्ट में संक्रमण नहीं होने का पता चला है और मैंने 14 दिन तक घर में पृथक रहने की अवधि को पूरा कर लिया है। मैं इस कठिन समय में साथ देने के लिए सभी लोगों विशेषकर तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी सहकर्मियों को धन्यवाद देती हूं।’’

यह भी पढ़े | Karnataka SSLC Exam 2020: कोरोना संकट के बीच कल से शुरू होगी एसएसएलसी परीक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क पहनना अनिवार्य.

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान इस संकट से गुजर रहे सभी परिवारों को शक्ति प्रदान करें।’’

महामारी से निपटने के वास्ते सलाह देने के लिए समिति का गठन किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\