देश की खबरें | तमिलनाडु के मछुआरों ने कहा कि तटरक्षक बल के पोत ने उनकी नौका को दुर्घटनावश टक्कर मारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तटरक्षक बल के एक पोत से मछुआरों की नौका को कथित तौर पर टक्कर लगने से नागपट्टनम जिले के वेदरण्याम के रहने वाले दो मछुआरे घायल हो गए। घायल मछुआरे मंगलवार को सुबह तट पर लौट गए।

नागपट्टनम (तमिलनाडु), सात सितंबर तटरक्षक बल के एक पोत से मछुआरों की नौका को कथित तौर पर टक्कर लगने से नागपट्टनम जिले के वेदरण्याम के रहने वाले दो मछुआरे घायल हो गए। घायल मछुआरे मंगलवार को सुबह तट पर लौट गए।

चेन्नई में तटरक्षक बल की ओर से कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘कोई टक्कर’ नहीं हुई।

घायल मछुआरों ने दावा किया कि चार मछुआरे सोमवार दोपहर को फाइबर ग्लास की नौका में सवार होकर समुद्र में गए थे। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे तट रक्षक बल के पोत ने रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे मछली पकड़ने की नौका के किनारे पर दुर्घटनावश टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि इस टक्कर के कारण नौका में सवार दो मछुआरे महालिंगम (60) और सेल्वामणि (30) समुद्र में गिर गए। इस घटना में नौका के इंजन वाले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। महालिंगम कुछ देर बाद नौका पर चढ़ने में सफल हुआ वहीं सेल्वामणि दो घंटे से भी अधिक समय तक पानी में ही संघर्ष करता रहा और फिर उसे वहां से गुजर रही एक अन्य नौका ने बचाया।

सभी मछुआरे मंगलवार को सुबह वेदरण्याम तट पर पहुंच गए। दोनों घायल मछुआरों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।

तटीय सुरक्षा समूह पुलिस और मत्स्यपालन कल्याण विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई टक्कर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मछली पकड़ने के जाल संभवत: पोत में फंस गए होंगे और उसी के प्रभाव से मछुआरे समुद्र में गिर गए होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\