देश की खबरें | तमिलनाडु: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएमके नेता रामदास से मुलाकात की, गठबंधन पर अटकलें तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थगई ने शुक्रवार को तिंडीवनम के निकट पीएमके नेता डॉ. रामदास के थाइलापुरम आवास पर उनसे मुलाकात की।

विल्लुपुरम, 27 जून तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थगई ने शुक्रवार को तिंडीवनम के निकट पीएमके नेता डॉ. रामदास के थाइलापुरम आवास पर उनसे मुलाकात की।

राज्य के दो शीर्ष नेताओं की इस मुलाकात से अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक गठबंधन की अटकलें फिर से तेज हो गईं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार उनके पास नहीं है और केवल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ही इस पर फैसला कर सकते हैं।

सेल्वापेरुन्थगई ने पीएमके संस्थापक-अध्यक्ष के थाइलापुरम आवास से बाहर निकलते हुए संवाददाताओं से कहा, “आप गठबंधन के बारे में क्यों जोर दे रहे हैं? मैं यहां डॉ. रामदास से मिलने और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने आया हूं। हमने राजनीति पर चर्चा नहीं की।”

सेल्वापेरुन्थगई ने कहा कि द्रमुक गठबंधन बरकरार है और यह 2026 में फिर से सरकार बनाएगा।

टीएनसीसी प्रमुख ने जोर देकर कहा, “मैं गठबंधन के बारे में बात करने के लिए नहीं मिला था। इस बारे में हमारे गठबंधन के नेता स्टालिन को तय करना है। मैं यहां उनके (डॉ. रामदास) स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने आया था।”

उन्होंने तमिलनाडु के मदुरै में मुरुगन अनुयाइयों के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई का ‘अपमान’ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिंदू मुन्नानी के खिलाफ आवाज नहीं उठाने के लिए विपक्षी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की आलोचना की।

सेल्वापेरुन्थगई ने कहा, “वे (अन्नाद्रमुक) भाजपा के अधीन हो गए हैं। वे भाजपा की खुलकर आलोचना करने या अन्ना का अपमान करने वालों की निंदा वाला बयान जारी करने से भी डरते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\