देश की खबरें | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कामराज की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, पुस्तकालयों को किताबें दान कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की 121वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

चेन्नई, 15 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की 121वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर स्टालिन ने उन्हें उपहार के रूप में अलग-अलग समय पर मिली पुस्तकें सार्वजनिक पुस्तकालयों को दान कीं।

स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस नेता कामराज की जयंती के अवसर पर शिक्षा विकास दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों के लाभ के लिए शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्राप्त 1.5 लाख से अधिक किताबें सार्वजनिक पुस्तकालयों को दान की हैं।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने आज नेता कामराज की 121वीं जयंती के अवसर पर नेहरू राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल, नंगनल्लूर में आयोजित शिक्षा विकास दिवस समारोह में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।’’

स्टालिन ने कहा कि जब से उन्होंने 2017 में द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है, तब से वह लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे उन्हें गुलदस्ते और शॉल के बजाय किताबें भेंट करें।

उन्होंने कहा, ‘‘तदनुसार, मुझे 1.5 लाख पुस्तकें प्राप्त हुई हैं और उन सभी को तमिलनाडु के सार्वजनिक पुस्तकालयों को दान कर दिया गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कामराज की जयंती पर सार्वजनिक पुस्तकालयों को 7,740 किताबें भेंट कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\