देश की खबरें | तमिलनाडु: राज्यपाल रवि के ‘एट होम’ समारोह का मुख्यमंत्री स्टालिन ने किया बहिष्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आर. एन. रवि द्वारा आयोजित पारंपरिक 'एट होम' समारोह में हिस्सा नहीं लिया और मदुरै चले गए जहां केंद्र की टंगस्टन खनन पहल रद्द होने के लिए उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।

चेन्नई, 26 जनवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल आर. एन. रवि द्वारा आयोजित पारंपरिक 'एट होम' समारोह में हिस्सा नहीं लिया और मदुरै चले गए जहां केंद्र की टंगस्टन खनन पहल रद्द होने के लिए उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किये गए थे।

राजभवन में आयोजित समारोह में विपक्षी दलों अन्नाद्रमुक, भाजपा, डीएमडीके और पुथिया तमिजगम के नेताओं ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने 2024 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'एट होम' समारोह में भाग लिया था।

कई मुद्दों और नीतिगत मामलों पर द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की आलोचना करते रहने वाले रवि ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में स्टालिन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा था।

रवि ने आरोप लगाया था कि तमिलनाडु में राज्य संचालित कई विश्वविद्यालय गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।

मदुरै में, स्टालिन ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे, टंगस्टन खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्ग चेन्नई में उनसे मिलने आए थे और उन्हें सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित किया था।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्रशंसा करने के बजाय जनता को बधाई और धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हमें जीत मिली है।"

स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहेगी। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले नीलामी को रद्द करने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड