देश की खबरें | तमिलनाडु ने सामाजिक-राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों को मंजूरी वाला आदेश रद्द किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने 16 नवंबर से अधिकतम 100 लोगों की भागीदारी वाले सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति देने वाला अपना आदेश बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 12 नवम्बर तमिलनाडु सरकार ने 16 नवंबर से अधिकतम 100 लोगों की भागीदारी वाले सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति देने वाला अपना आदेश बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।

सरकार ने त्यौहारों के मौसम और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने जैसे कोविड-19 नियमों की अवहेलना होने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के संबंध में प्रतिबंध जारी रहेंगे और इसमें मनोरंजन और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | युवाओं के भाग्य विधाता बने CM योगी! 1438 नए इंजीनियर्स को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- योग्यता ही है सबकुछ.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सरकार के संज्ञान में आया है कि लोग ‘‘बिना सामाजिक दूरी बनाये और बिना मास्क पहने’’ बाजार और बस टर्मिनलों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं।

सरकार ने कहा कि हालांकि तमिलनाडु में वायरस के प्रसार को कुछ उपायों से नियंत्रित किया गया है लेकिन अन्य देशों में महामारी की दूसरी लहर की संभावना को देखते हुए पाबंदियों को लागू करना जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़े | PUBG Mobile India की वापसी का कंपनी ने किया ऐलान, खास भारतीय मार्केट के लिए होगा यह नया गेम.

दीपावली त्योहार के मद्देनजर यहां केटी नगर जैसे बाजारों और खरीदारी केंद्रों में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

सरकार ने 31 अक्टूबर को कहा था कि सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को 16 नवंबर से अनुमति दी जाएगी और सामाजिक दूरी जैसे उपायों का पालन करते हुए अधिकतम 100 लोग इनमें शामिल हो सकेंगे।

सरकार ने हाल ही में भाजपा की 'वेल ’या वेत्री वेल यात्रा’ पर रोक लगा दी थी जो मूल रूप से छह नवंबर से छह दिसंबर तक निर्धारित थी। प्रतिबंध के बावजूद यात्रा निकालने को लेकर कई जगह पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था।

तमिलनाडु में 11 नवंबर तक संक्रमण के कुल 7,50,409 मामले सामने आए। इनमें से 7,20,339 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अभी 18,655 मरीज उपचाराधीन है। कोरोना वायरस से राज्य में कुल 11,415 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\