देश की खबरें | उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने से पहले ही तमिलनाडु भाजपा के नेता ने नामांकन पत्र दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एन. नागेंद्रन ने शुक्रवार को तिरूनेलवेली विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर हलचल मचा दी। दरअसल, पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है।

चेन्नई, 12 मार्च तमिलनाडु भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एन. नागेंद्रन ने शुक्रवार को तिरूनेलवेली विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर हलचल मचा दी। दरअसल, पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है।

अन्नाद्रमुक कैबिनेट में मंत्री रह चुके नागेंद्रन 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे।

वह 2001 से 2006 और 2011 से 2016 तक दो बार तिरूनेलवेली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और दो बार इस सीट से चुनाव हार भी चुके हैं।

उनका यह अचानक कदम ऐसे समय में आया है जब भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पार्टी प्रमुख एल. मुरुगन के नेतृत्व में आज नयी दिल्ली रवाना हुआ जहां वह पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श करेगा और 20 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगा। भाजपा, अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में यह चुनाव लड़ रही है।

नागेंद्रन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया क्योंकि आज शुभ दिन है।’’

वह पांचवीं बार यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन ही उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव आयोग के कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनके साथ केवल एक व्यक्ति मौजूद था।

भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं को उनके इस कदम की जानकारी थी।

भाजपा के राज्य सचिव केटी राघवन ने पीटीआई से कहा, ‘‘पार्टी के नेता जानते हैं कि वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। इसलिए यह गोपनीय या आश्चर्यजनक नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि नागेंद्रन उन संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं जिनकी भाजपा ने पहचान की है।

राघवन ने कहा, ‘‘भाजपा जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू