जरुरी जानकारी | तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ने पोंगल पर जारी कीं फसलों की 11 नयी किस्मे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के प्रयासों के तहत, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू) ने पोंगल के उपहार के रूप में बृहस्पतिवार को विभिन्न तरह की फसलों की 11 नयी किस्में जारी कीं।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी कृषि उत्पादकता और लाभप्रदता बढ़ाने के प्रयासों के तहत, तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू) ने पोंगल के उपहार के रूप में बृहस्पतिवार को विभिन्न तरह की फसलों की 11 नयी किस्में जारी कीं।

इनमें छह प्रकार की कृषि, चार बागवानी और एक वानिकी फसल है।

विश्वविद्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में यहां कहा गया है कि इन किस्मों को राज्य के कृषि उत्पादन आयुक्त और प्रधान सचिव गगनदीप सिंह बेदी और टीएनएयू के कुलपति डॉ एन कुमार की अध्यक्षता में 51 वीं राज्य विविधता रिलीज़ कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया।

इनमें तमिलनाडु के लिए विकसित की गयी धान की तीन किस्में हैं। इसके अलावा बारानी क्षेत्रों के लिए रागी एटीएल 1, और वरागू एटीएल 1 किस्त जारी की गयी है।

उड़द सीओ 7 पीले मोज़ेक वायरल रोग के लिए प्रतिरोधी है और वर्षा आधारित और सिंचित दोनों क्षेत्रों में उगायी जा सकती है।

तमिलनाडु के उत्तरी जिलों के लिए जारी चार बागवानी फसलों में बैंगन वीआरएम (बीआार-2) ,दूध-मुक्त कटहल पीएलएल 3, रसोई और औषधीय उद्देश्य के लिए कोडमपुली / मालाबार इमली पीपीआई (के) 1 तथा बेल पीकेएम 1 शामिल है।

विश्वविद्यालय ने सामाजिक वानिकी के लिए मलाईवेम्पू (मालाबार नीम) पौधा एमटीपी 3 जारी किया ।

विश्वविद्यालय ने पिछले 100 वर्षों में 854 फसल किस्मों को जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\