जरुरी जानकारी | ताजपुर परियोजना पर अडाणी समूह के साथ बातचीत जारी : पश्चिम बंगाल मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में ताजपुर गहरे समुद्र बंदरगाह परियोजना पर प्रदेश सरकार और अडाणी समूह के बीच बातचीत जारी है। राज्य सरकार की मंत्री शशि पांजा ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 नवंबर पश्चिम बंगाल में ताजपुर गहरे समुद्र बंदरगाह परियोजना पर प्रदेश सरकार और अडाणी समूह के बीच बातचीत जारी है। राज्य सरकार की मंत्री शशि पांजा ने रविवार को यह जानकारी दी।
इस परियोजना को उद्योगपति गौतम अडाणी के व्यापारिक समूह द्वारा विकसित किया जाना है।
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में पश्चिम बंगाल दिवस पर संवाददाताओं से पांजा ने कहा कि बातचीत चल रही है।
उनसे सौदे और बंगाल वैश्विक व्यापार सम्मेलन (बीजीबीएस) में अडाणी समूह की गैर-मौजूदगी के बारे में पूछा गया था।
पांजा ने कहा, “एक अस्थायी एलओआई (आशय पत्र) था, जो ताजपुर के विकास के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को दिया गया था। इसके बाद भारत सरकार के चार विभागों- मालवाहन, रक्षा, गृह मामलों और बाहरी मामलों के विभागों से अपेक्षित अनुमति मांगी गई।”
उन्होंने कहा, “गृह मंत्रालय ने सशर्त सुरक्षा मंजूरी दे दी है और कुछ टिप्पणियां की हैं। राज्य सरकार और अडाणी समूह इस पर काम कर रहे हैं। हमने स्पष्टीकरण मांगा है। बातचीत जारी है।”
हाल ही में आयोजित बीजीबीएस में अडाणी समूह की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने कहा, “मुझे लगता है कि आप उनसे पूछ सकते हैं... आमंत्रण दिया गया था।”
बीजीबीएस से अडाणी समूह की अनुपस्थिति से ताजपुर बंदरगाह परियोजना में उसकी भूमिका को लेकर सवाल उठे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)