जरुरी जानकारी | ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जारी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास अलगाववादी समूह के विरोध के बाद राजनयिक विवाद के बीच उन्होंने यह बात कही।

मुंबई, 30 मार्च केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जारी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के पास अलगाववादी समूह के विरोध के बाद राजनयिक विवाद के बीच उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के साथ बातचीत जारी है और उसमें प्रगति हो रही है। व्यापार बाकी चीजों से पूरी तरह से अलग है।

हालांकि, गोयल ने साफ किया कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान को ध्यान में रखेगा तथा घरेलू मामलों में किसी भी तरह के हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय ने लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय उच्चायोग में कुछ खालिस्तानी समर्थकों के भारतीय ध्वज को नीचे उतारने की रिपोर्ट पर हाल ही में ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया। साथ ही ब्रिटिश दूतावास के पास सुरक्षा कम करने जैसे अन्य कदम उठाये।

व्यापार समझौते पर हाल के घटनाक्रम के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि बातचीत जारी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि व्यापार समझौतों को लेकर ब्रिटेन के अलावा कनाडा और यूरोपीय देशों के साथ बातचीत जारी है। हम इजरायल से भी इस बारे में बातचीत कर रहे हैं।’’

गोयल ने कहा कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कोई समयसीमा तय नहीं है। हालांकि, वहां के पूर्व प्रधानमंत्री ने 2022 में दिवाली से पहले इसे पूरा करने की आकांक्षा जतायी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘....मुक्त व्यापार समझौते को लेकर दोनों पक्ष आधिकारिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।’’

गोयल ने कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लेकर कई देशों ने रुचि दिखायी है और कई देशों के साथ बातचीत तेजी से जारी है।

रुपये में व्यापार के बारे में पूछे जाने गोयल ने कहा कि यह द्विपक्षीय मामला है। इसपर भारतीय रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय गौर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई देशों ने भारत के साथ रुपये में व्यापार में में रुचि दिखाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी