महिलाओं, दलितों के खिलाफ 'घृणा अभियान' चलाने वालों पर कार्रवाई करें ट्विटर, वाट्सऐप, फेसबुक : गौतम

गौतम ने इन कंपनियों के प्रबंधन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कथित 'विषैले घृणा अभियान' चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को कहा कि वाट्सऐप, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल महिलाओं और हाशिए पर खड़ी जातियों के लोगों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

गौतम ने इन कंपनियों के प्रबंधन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कथित 'विषैले घृणा अभियान' चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

भारत में ट्विटर के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी, वाट्सऐप के भारत प्रमुख अभिजीत बोस और भारत में फेसबुक के उपाध्यक्ष अजित मोहन को अलग-अलग लिखे पत्र में मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन दुनिया लॉकडाउन में सूचना के एक प्रभावशाली माध्यम के रूप में उभरी है, वहीं, '' सोशल मीडिया का इस्तेमाल नुकसान पहुंचाने के लिए भी किया जा रहा है।''

उन्होंने कहा, '' हाल के दिनों में मैंने ध्यान दिया कि हाशिए पर खड़ी जातियों और महिलाओं को बदनाम करने और उपहास करने का चलन तेजी से बढ़ा है।''

गौतम ने कहा कि फेसबुक, वाट्सऐप और ट्विटर ऐसे मंच बन गए हैं, जहां '' दलित बुद्धिजीवियों को नीचा दिखाने के लिए जातिवादी टिप्पणियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।''

मंत्री ने सोशल मीडिया कंपनियों के प्रबंधन से, घृणा फैलाने के लिए इन प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट