New Zealand Beat Sri Lanka, 1st ODI Match 2025 Full Highlights: पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को नौ विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें NZ बनाम SL मैच का पूरा हाइलाइट्स
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 26.2 ओवर में ही 180 रन बनाकर यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. विल यंग ने शानदार नाबाद 90 रन की पारी खेली. उन्होंने 86 गेंदों में 11 चौकों की मदद से यह पारी खेली. रचिन रविंद्र ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। मार्क चैपमैन ने भी नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.
New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, 1st ODI Match 2025 Video Highlights: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी पांच जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंग्टन (Wellington) के बेसिन रिजर्व (Basin Reserve) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलंका (Charit Asalanka) कर रहे हैं. SL vs NZ 1st ODI 2025 Scorecard: पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा, विल यंग ने खेली मैच जिताऊ पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
यहां देखें NZ बनाम SL मैच का पूरा हाइलाइट्स
पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 43.4 ओवर में 178 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने सबसे अधिक 56 रन बनाए. उन्होंने 63 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से यह पारी खेली. जनिथ लियानागे ने 36 रन और वानिंदु हसरंगा ने 35 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट झटके. जैकब डफी ने 8.4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि नाथन स्मिथ ने 8 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 26.2 ओवर में ही 180 रन बनाकर यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया. विल यंग ने शानदार नाबाद 90 रन की पारी खेली. उन्होंने 86 गेंदों में 11 चौकों की मदद से यह पारी खेली. रचिन रविंद्र ने 36 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। मार्क चैपमैन ने भी नाबाद 29 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई. श्रीलंका के लिए चामिंदु विक्रमसिंघे ने 3.2 ओवर में 28 रन देकर एकमात्र विकेट हासिल किया. वानिंदु हसरंगा और असिथा फर्नांडो को कोई सफलता नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

