विदेश की खबरें | ताइवान के अभियोजकों ने ट्रेन दुर्घटना के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हादसा लंबे सप्ताहांत के पहले दिन टोरोको गॉर्ज पर्यटन क्षेत्र में हुआ जहां कई लोग ताइवान के मजबूत रेल नेटवर्क के चलते ट्रेनों से सफर कर रहे थे। घटना के वक्त ट्रेन में 494 लोग सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ जब रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित निर्माण साइट का एक ट्रक ऊपर पहाड़ी से फिसलकर पटरियों पर आ गिरा। ट्रक में उस वक्त कोई नहीं था।

यह हादसा लंबे सप्ताहांत के पहले दिन टोरोको गॉर्ज पर्यटन क्षेत्र में हुआ जहां कई लोग ताइवान के मजबूत रेल नेटवर्क के चलते ट्रेनों से सफर कर रहे थे। घटना के वक्त ट्रेन में 494 लोग सवार थे। यह हादसा उस समय हुआ जब रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित निर्माण साइट का एक ट्रक ऊपर पहाड़ी से फिसलकर पटरियों पर आ गिरा। ट्रक में उस वक्त कोई नहीं था।

ट्रेन सुरंग से निकली ही थी जब यह घटना हुई और उसका ज्यादातर हिस्सा सुरंग के भीतर ही था जिससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को मजबूरन खिड़कियों, दरवाजों और छतों पर चढ़ना पड़ा।

प्रशासन ने आरंभ में 51 लोगों की मौत की पुष्टि की थी लेकिन शनिवार को मृतकों की संख्या 50 बतायी गयी।

सरकार के आपदा राहत केंद्र के मुताबिक ट्रक का आपात ब्रेक सही से काम नहीं कर रहा था।

पूर्वी हुआलीन काउंटी की मुख्य अभियोजक यू सिउ दुआन ने बताया कि उन्होंने ट्रक के मालिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।

राष्ट्रपति साई इंग वेन ने दुर्घटनास्थल के पास के अस्पतालों का दौरा किया। साई ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने परिवहन सुरक्षा कमेटी से जांच के लिए कहा है।

कामगारों ने शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त दो कोच को दुर्घटनास्थल से हटा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी