विदेश की खबरें | चोरी के अनाज के साथ सीरियाई जहाज ने लेबनान में डेरा डाला : यूक्रेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान में यूक्रेन के राजनयिक मिशन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लेबनान में यूक्रेन के राजनयिक मिशन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेरूत स्थित यूक्रेन के दूतावास के अनुसार, मालवाहक पोत लाओडिसिया लेबनान के दूसरे सबसे बड़े शहर त्रिपोली के बंदरगाह में था। दूतावास ने कहा कि इसमें 5,000 टन आटा और 5,000 टन जौ था। अमेरिकी वित्त विभाग ने राष्ट्रपति बशर असद के नेतृत्व वाली सीरियाई सरकार से जुड़े होने के कारण 2015 में लाओडिसिया पर प्रतिबंध लगाया था।

फरवरी के अंत में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से यूक्रेन ने रूस पर अपने क्षेत्र से अनाज और स्टील लूटने का आरोप लगाया है। बेरूत में दूतावास ने हालांकि इस बारे में न तो विस्तार से कुछ बताया है, न ही यह जानकारी दी है कि यूक्रेन से जौ को कथित तौर पर कैसे चुराया गया था।

जहाज यातायात और समुद्र में जहाजों के स्थान की निगरानी करने वाले मरीन ट्रैफिक ने भी बृहसपतिवार को त्रिपोली में जहाज के मौजूद होने की पुष्टि की। लाओडिसिया शुरू में सीरिया के टार्टस बंदरगाह की ओर जा रहा था और इस सप्ताह के प्रारम्भ में जहाज के वहां पहुंचने की उम्मीद थी।

हालांकि, यह ज्ञात नहीं है कि जहाज लेबनान की ओर फिर से क्यों गया था और क्या उससे यहां माल उतारा जा रहा है या नहीं। दूतावास के बयान के अनुसार, इससे पहले बृहस्पतिवार को यूक्रेन के राजदूत इहोर ओस्ताश ने लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल औन से मुलाकात की और लेबनान के नेता को चेतावनी दी कि रूस से चोरी का सामान खरीदना ‘‘द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान पहुंचाएगा।’’

यूक्रेन के दूतावास ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया, ‘‘लेबनानी अधिकारियों ने जांच करने का वादा किया है। हमें उम्मीद है कि वे अन्य कानूनी कार्रवाई करेंगे।’’

यूक्रेन ने लेबनान को गेहूं निर्यात करने का वादा किया है, जो वर्तमान में गंभीर खाद्य सुरक्षा और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड