जरुरी जानकारी | सिंजेंटा, एफएमसी एशिया में धान फसलों के लिए नई खर-पतवारनाशक तकनीक बाजार में लाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि क्षेत्र के लिए कच्चे माल बनाने वाली कंपनी, सिंजेंटा और एफएमसी कॉरपोरेशन ने बुधवार को खर-पतवारनाशक तकनीक के बाजार में लाने के लिए समझौते की घोषणा की। इसका उद्देश्य एशिया में चावल की फसलों में घास जैसे खर पतवारों को नियंत्रित करना है।

नयी दिल्ली, 17 मई कृषि क्षेत्र के लिए कच्चे माल बनाने वाली कंपनी, सिंजेंटा और एफएमसी कॉरपोरेशन ने बुधवार को खर-पतवारनाशक तकनीक के बाजार में लाने के लिए समझौते की घोषणा की। इसका उद्देश्य एशिया में चावल की फसलों में घास जैसे खर पतवारों को नियंत्रित करना है।

सिनजेन्टा के समर्थन से एफएमसी द्वारा खोजे और विकसित सक्रिय रसायन 'टेटफ्लूपायरोलिमेट' को धान की फसलों में उपयोग किया जा सकता है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि समझौते के तहत सिंजेंटा और एफएमसी दोनों एशिया के प्रमुख चावल बाजारों में टेटफ्लुपीरोलिमेट-आधारित उत्पाद लाएंगे।

सिंजेंटा दुनिया के सबसे बड़े चावल बाजार चीन में टेटफ्लुपीरोलिमेट को पंजीकृत कराने के साथ उसका कारोबार करेगी।

कंपनी भारत, वियतनाम, इंडोनेशिया के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में चावल के लिए टेटफ्लुपीरोलिमेट के मिश्रण वाले उत्पादों का व्यावसायीकरण भी करेगी।

जबकि, एफएमसी चीन को छोड़कर इन सभी देशों में टेटफ्लुपीरोलिमेट और उत्पादों की एक श्रृंखला का पंजीकरण और व्यावसायीकरण करेगी। चीन में यह चावल के लिए मिश्रण पर ध्यान केंद्रित करेगी।

सिंजेंटा ने कहा कि यह नया उत्पादन चावल के लाखों किसानों के लिए बदलावकारी कदम साबित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\