खेल की खबरें | स्विस शतरंज : हरिका पांचवें स्थान पर रही, अगले चक्र के लिये क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टार द्रोणवल्लि हरिका ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता के 11वें और आखिरी दौर में यूक्रेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया मुजिचुक को ड्रा पर रोककर पांचवां स्थान हासिल किया और अगले महिला ग्रां प्री चक्र के लिये क्वालीफाई किया।

रीगा (लाटविया), आठ नवंबर भारतीय स्टार द्रोणवल्लि हरिका ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता के 11वें और आखिरी दौर में यूक्रेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त मारिया मुजिचुक को ड्रा पर रोककर पांचवां स्थान हासिल किया और अगले महिला ग्रां प्री चक्र के लिये क्वालीफाई किया।

हरिका चौथी वरीय खिलाड़ी के रूप में प्रतियोगिता में उतरी थी। उन्होंने मुजिचुक से 31 चाल के बाद अंक बांटे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल सात अंक हासिल किये और वह अजेय रही।

हरिका यूक्रेन की खिलाड़ी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर थी लेकिन टाई ब्रेक स्कोर के आधार पर उन्हें पांचवां स्थान मिला।

इस बीच हाल में महिला ग्रैंडमास्टर बनने वाली 19 वर्षीय वनिका अग्रवाल ने तीन जीत, सात ड्रा और एक हार के साथ 6.5 अंक हासिल किये और वह 14वें स्थान पर रही। उन्होंने अपनी आखिरी बाजी ड्रा खेली।

ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन 6.5 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। पी हरिकृष्णा और के शशिकिरण ने छह – छह अंक हासिल किये और वह क्रमश: 30वें और 31वें स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में अजेय रहे सरीन ने अपने अंतिम दौर की बाजी रूसी डेनियल डुबोव के खिलाफ ड्रा खेली जबकि हरिकृष्णा ने यूक्रेन के यूरी कुजुबोव के साथ अंक बांटे। शशिकिरण को हालांकि यूक्रेन के एंटोन कोरोबोव से हार का सामना करना पड़ा।

ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी ने अमेरिका के हंस मोके नीमान से ड्रा खेला और 5.5 अंक लेकर 57वें स्थान पर रहे।

डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने 34 चाल के बाद आपस में अंक बांटे। दोनों ने पांच अंक के साथ प्रतियोगिता का समापन किया। प्रज्ञानानंदा 72वें और गुकेश 75वें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग हरिका और वनिका ने अपनी बाजियां ड्रा खेली जबकि आर वैशाली, दिव्या देशमुख और पदमिनी राउत को अंतिम दौर में हार का सामना करना पड़ा।

अलीरेजा फिरोजा ने ओपन और लेइ टिंगजी ने महिला वर्ग का खिताब जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू