जरुरी जानकारी | स्विगी का शेयर करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 390 रुपये से करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर ऑनलाइन खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 390 रुपये से करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 5.64 प्रतिशत के उछाल के साथ 412 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 7.67 प्रतिशत चढ़कर 419.95 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर ने 7.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 420 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार में 89,549.08 करोड़ रुपये रहा।

स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन गत शुक्रवार तक 3.59 गुना अभिदान मिला था।

बेंगलुरु स्थित कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 371-390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का आईपीओ 4,499 करोड़ रुपये के नए शेयर और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\