खेल की खबरें | राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब बचाने उतरेंगी स्वीटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत विश्व चैंपियन मुक्केबाज स्वीटी बूरा गुरुवार से यहां शुरू हो रही महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगी जहां वह 81 किग्रा वर्ग में अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से उतरेंगी।

ग्रेटर नोएडा, 21 दिसंबर गत विश्व चैंपियन मुक्केबाज स्वीटी बूरा गुरुवार से यहां शुरू हो रही महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगी जहां वह 81 किग्रा वर्ग में अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से उतरेंगी।

प्रतियोगिता में 300 से अधिक मुक्केबाज 12 वजन वर्ग में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

विश्व चैंपियनशिप 2014 में लाइट हैवीवेट वर्ग की रजत पदक विजेता हरियाणा की स्वीटी ने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण (2022), रजत (2015) और कांस्य (2021) पदक भी जीते हैं।

एलीट महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सातवें सत्र में तोक्यो ओलंपियन पूजा रानी 75 किग्रा वर्ग जबकि हरियाणा की 2022 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन 60 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

मनीषा को सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) की राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन से कड़ी टक्कर मिलेगी।

दो युवा विश्व चैंपियन एसएससीबी की अरुणधति और असम की अंकुशिता बोरो 66 किग्रा वर्ग में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

पिछले सत्र में रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने 10 पदक जीते थे और इस बार भी वह इस सफलता को दोहराना चाहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\