विदेश की खबरें | स्वीडन: व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर सात लोगों को किया घायल, तीन की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने पहले पीड़ितों की संख्या आठ बताई थी, लेकिन अब उसने इस संख्या में संशोधन कर पीड़ितों की संख्या सात बताई है।

पुलिस ने पहले पीड़ितों की संख्या आठ बताई थी, लेकिन अब उसने इस संख्या में संशोधन कर पीड़ितों की संख्या सात बताई है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर पुलिस की कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोंकोपिंग क्षेत्र ने बुधवार रात को जारी बयान में बताया कि वेटलांडा में हमलावर ने कुल सात लोग को घायल किया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि करीब 13,000 लोगों की आबादी वाले इस शहर में हमलावर ने पांच अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर हमला किया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह हमला क्यों किया।

उसने बताया कि हमलावर पहले भी छोटी-मोटी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने स्वीडन की नीति के तहत आरोपी की पहचान उजागर नहीं की।

‘एक्प्रेसन’ समाचार पत्र ने बताया कि संदिग्ध की आयु 22 वर्ष है और वह अफगानिस्तान का रहने वाला है।

स्वीडन के गृह मंत्री मिकाइल डैमबर्ग ने ‘एसटीवी’ को बृहस्पतिवार को बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बारे में भी जांच की जाएगी कि क्या यह आतंकवादी हमला था या नहीं।

इससे पहले, स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे कोई आतंकवादी मकसद था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\