देश की खबरें | स्वप्निल-आशी ने 50 मीटर राइफल 3पी मिश्रित में स्वर्ण जीता, भारत बाकू विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वप्निल कुसाले और आशी चौकसी ने अजरबैजान के बाकू आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के 50 मीटर राइफल ‘थ्री पोजीशन (3पी)’ मिश्रित टीम प्रतियोगिता में शनिवार को स्वर्ण पदक जीता,  जिससे भारतीय टीम का अभियान पदक तालिका में दूसरे स्थान के साथ खत्म हुआ।

नयी दिल्ली, चार जून स्वप्निल कुसाले और आशी चौकसी ने अजरबैजान के बाकू आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के 50 मीटर राइफल ‘थ्री पोजीशन (3पी)’ मिश्रित टीम प्रतियोगिता में शनिवार को स्वर्ण पदक जीता,  जिससे भारतीय टीम का अभियान पदक तालिका में दूसरे स्थान के साथ खत्म हुआ।

 स्वप्निल और आशी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में यूक्रेन के सेरही कुलिश और डारिया टाइखोवा की जोड़ी को 16-12 से हराया।

यह टूर्नामेंट में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले इलावेनिल वलारिवन, श्रेया अग्रवाल और रमिता की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम स्पर्धा में पीला तमगा हासिल किया था।

भारतीय निशानेबाजों ने इसके अलावा टूर्नामेंट में तीन रजत पदक भी हासिल किये। जिससे टीम कोरिया के बाद पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

बाकू विश्व कप में यह स्वप्निल का पहला स्वर्ण और कुल तीसरा पदक था। उन्होंने इससे पहले पुरुषों की ‘3पी’ व्यक्तिगत और पुरुष टीम दोनों प्रतियोगिताओं में रजत पदक हासिल किया था।

स्पर्धा के क्वालीफिकेशन के पहले चरण में स्वप्निल और आशी ने 900 में से 881 का स्कोर बनाया और 31 टीमें के प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहते हुए दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई किया। दूसरे चरण में जगह बनाने वाली आठ टीमें में यूक्रेन की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही।

दूसरे चरण में भारतीय जोड़ी 600 में से 583 के प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रही, इसमें यूक्रेन की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

फाइनल में, यूक्रेन ने मजबूत शुरुआत की और पहली चार एकल-शॉट श्रृंखला के बाद 6-2 की बढ़त बना ली। लेकिन भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगली आठ सीरीज में से छह जीतकर स्कोर को 14-10 से अपने पक्ष में कर लिया।

सेरही और डारिया की जोड़ी ने इसके बाद दो अंक हासिल किया लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।

इस साल यह भारत का दूसरा आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप था।

भारतीय निशानेबाजों ने साल की शुरुआत में काहिरा में आयोजित पहले विश्व कप चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया था। इसके बाद अप्रैल में रियो विश्व कप में राइफल और पिस्टल टीमों ने भाग नहीं लिया था।

बाकू में भारत का प्रतिनिधित्व 12 सदस्यीय राइफल दस्ते ने किया। शॉटगन टीम ने विश्व कप के दो चरणों में भी भाग लिया और दोनों में पदक हासिल किये।

इस साल के अंत में होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले तीनों टीमें अगले महीने चांगवोन विश्व कप के चौथे और अंतिम चरण में खेलती नजर आएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\