देश की खबरें | चरित्र पर संदेह, पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह होने के कारण कथित रूप से चाकू से पत्नी का गला काट दिया और बाद में उसे जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 20 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह होने के कारण कथित रूप से चाकू से पत्नी का गला काट दिया और बाद में उसे जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आकाश मेघजी कटुआ (24) के रूप में की गयी है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत को लेकर चिकित्सकों ने कुछ समय के लिए दिल्ली से बाहर रहने की दी सलाह- सूत्र.

उन्होंने बताया कि यह घटना ठाणे जिले के कलवा शहर में स्थित एक चाल में बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुयी । इससे पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुयी थी जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया ।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पति को पत्नी की निष्ठा पर संदेह था और उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बहराइच में दादी की गोद से छीनकर पांच साल की बच्ची को ले गया तेंदुआ, जंगल से शव बरामद.

उन्होंने बताया कि ऐसे ही एक झगड़े के दौरान पेंटर का काम करने वाले आरोपी ने चाकू से अपनी पत्नी लक्ष्मी (20) का गला काट दिया और बाद में उसे जिंदा जला दिया ।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now