देश की खबरें | निलंबित सदस्यों का धरना जारी, अब संसद के प्रवेश द्वार पर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निलंबन के खिलाफ विरोध जता रहे कई विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को धरना स्थल बदल लिया और वे संसद भवन के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए । उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका वह वादा याद दिलाना चाहते हैं जो उन्होंने 2014 में पहली बार सदन में दाखिल होने के समय किया था।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई निलंबन के खिलाफ विरोध जता रहे कई विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को धरना स्थल बदल लिया और वे संसद भवन के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए । उनका कहना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका वह वादा याद दिलाना चाहते हैं जो उन्होंने 2014 में पहली बार सदन में दाखिल होने के समय किया था।

इससे पहले, विपक्षी दल संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दे रहे थे।

एक विपक्षी नेता ने कहा, ‘‘हम मोदी जी को उनका वादा याद दिलाना चाहते हैं जो उन्होंने संसद में प्रवेश करने के पहले दिन किया था। यही वो जगह है जहां उन्होंने अपना माथा टेका था।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘संसद भवन के प्रवेश द्वार पर जाने का एक कारण यह भी है कि टेंट की व्यवस्था नहीं है और बारिश हो रही है। संसद के प्रवेश द्वार का एक प्रतीकात्मक महत्व है।’’

विपक्ष के कुछ निलंबित सदस्य अपने खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बुधवार की पूरी रात मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और कुछ अन्य सदस्यों ने रात के समय धरना दिया।

निलंबित विपक्षी सदस्य अपने निलंबन के खिलाफ बुधवार से 50 घंटे का धरना दे रहे हैं।

उच्च सदन में मंगलवार को अशोभनीय आचरण के लिए लोकसभा में चार कांग्रेस सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि और राज्यसभा के 23 विपक्षी सदस्यों को वर्तमान सप्ताह की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\