देश की खबरें | निलंबित आईपीएस अधिकारी पाटीदार 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम अदालत ने ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली के मामले में महोबा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को सोमवार को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

लखनऊ, 17 अक्टूबर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम अदालत ने ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली के मामले में महोबा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार को सोमवार को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम लोकेश वरुण ने यह आदेश पारित किया।

इससे पहले, पाटीदार को एक क्रशर कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में भी न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

पाटीदार ने 15 अक्टूबर को लखनऊ की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत ने महोबा कोतवाली पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी।

पीपी पांडे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक नीतीश पांडे ने पाटीदार तथा कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले उसके ट्रकों के चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

निलंबित आईपीएस अधिकारी पाटीदार महोबा में एक क्रशर व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पिछले डेढ़ साल से फरार थे और उन्होंने पिछले शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया था।

महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्र कांत त्रिपाठी की 2020 में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक रहे पाटीदार पर त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपए रिश्वत मांगने का भी आरोप है।

त्रिपाठी ने अपनी मृत्यु से पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने पाटीदार द्वारा अपनी हत्या कराए जाने की आशंका जाहिर की थी। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद त्रिपाठी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने पाटीदार को निलंबित कर दिया था और उनकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पाटीदार उसके बाद से ही फरार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\