विदेश की खबरें | यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों पर संदिग्ध अमेरिकी हमले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन हमलों में सना के आसपास के क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इन हमलों में सना के आसपास के क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

अभी स्पष्ट रूप से यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन हमलों में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग हताहत हुए हैं लेकिन हूती विद्रोहियों के खिलाफ 15 मार्च से शुरू किए गए अभियान में ये हमले अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीषण प्रतीत होते हैं।

हूती विद्रोहियों द्वारा मुहैया कराई गई शुरुआती जानकारी के अनुसार, यमन की राजधानी सना में हुए हमलों में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। सना पर 2014 से विद्रोहियों का कब्जा है।

इस दौरान यमन के बंदरगाह शहर होदेदा, सादा, अल-जौफ, अमरान और मारिब प्रांतों को भी निशाना बनाया गया।

‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक वीडियो में सना में एक बम गिरने के बाद आसमान में धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी सेना के ‘सेंट्रल कमांड’ ने फिलहाल यह स्वीकार नहीं किया है कि उसने ये हमले किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\