देश की खबरें | मेघालय में लापता दंपति के अपहरण का शक, खोज अभियान में सेना की मदद ली जाए: परिजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में ‘हनीमून’ मनाने गए इंदौर के दंपति का लापता होने के 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से चिंतित परिजनों ने सोमवार को उनके अपहरण का संदेह जताया। परिजनों ने दंपति को ढूंढ़ने के लिए चलाए गए खोज अभियान में सेना की मदद लेने का अनुरोध किया है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो जून मेघालय में ‘हनीमून’ मनाने गए इंदौर के दंपति का लापता होने के 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से चिंतित परिजनों ने सोमवार को उनके अपहरण का संदेह जताया। परिजनों ने दंपति को ढूंढ़ने के लिए चलाए गए खोज अभियान में सेना की मदद लेने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ी जिले के सोहरा (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम की तलाश के लिए अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि ‘हनीमून’ मनाने के लिए मेघालय गए दंपति 23 मई से रहस्यमय हालात में लापता हैं।

राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘पिछले 11 दिन में मेरे भाई और उसकी पत्नी का कोई भी सुराग नहीं मिल सका है। अगर उनके साथ कोई हादसा हुआ होता, तो इस बारे में कोई तो सुराग मिलता। इसलिए हमें लगता है कि उनका अपहरण कर लिया गया है।’’

सचिन ने कहा कि उन्हें मेघालय में उनके भाई-भाभी की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय होटलों के कर्मचारियों, गाइडों और किराये पर दोपहिया वाहन देने वाले लोगों पर संदेह है और पुलिस को इनसे सख्ती से पूछताछ करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लापता दंपति के खोज अभियान में सेना की मदद ली जानी चाहिए।

इस बीच, इंदौर के पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा,"मेघालय में लापता दंपति को ढूंढ़ने के लिए खोज अभियान जारी है। हम वहां के अधिकारियों के सतत संपर्क में हैं।"

मेघालय में अपनी पत्नी सोनम के साथ लापता राजा रघुवंशी का परिवार इंदौर में ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है। इस जोड़े की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को 'हनीमून' के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी