विदेश की खबरें | चीन में किंडरगार्टन स्कूल पर हमले का संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, चार अगस्त (एपी) चीन के जियांग्शी प्रांत के एक किंडरगार्टन स्कूल पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, चार अगस्त (एपी) चीन के जियांग्शी प्रांत के एक किंडरगार्टन स्कूल पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

अनफू काउंटी पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक लुई शियाओहुई को बुधवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। किंडरगार्टन स्कूल पर बुधवार सुबह हमला हुआ था।

पुलिस ने इस हमले में मारे गए लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कम से कम एक बच्चे की मौत हुई है।

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में चीन में स्कूलों पर हमले की घटनाएं बढ़ने के बाद सरकार ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now