देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की उम्मीद करते हैं प्रकाश जावडेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की उम्मीद करते हैं ताकि सच्चाई सामने आये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, 31 जुलाई केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की उम्मीद करते हैं ताकि सच्चाई सामने आये।

वह यहां नये मराठी चैनल एबीपी माझा द्वारा आयोजित ‘विजन महाराष्ट्र’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की PM शेख हसीना को दी ईद-उल-अजहा की बधाई.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की उम्मीद करता हूं ताकि सच्चाई सामने आये। मेधा को फिल्मोद्योग में स्थान मिलना चाहिए।’’

मुम्बई पुलिस ने इस मामले में संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा, यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों के बयान दर्ज किये हैं।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Suicide Case: बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर की मांग वाली रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को होगी सुनवाई: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस राजपूत के परिवार के सदस्यों, उनके रसोइये समेत करीब 40 लेागों के बयान दर्ज कर चुकी है। राजपूत 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। वह 34 साल के थे।

उनकी ‘शुद्ध देशी रोमांस’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’, ‘छिछोरे’ और ‘सोनचिडि़या’ जैसी कई उल्लेखनीय फिल्में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\