देश की खबरें | सुशांत राजपूत के निजी कर्मचारी सावंत को एनसीबी की हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने रविवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत को अभिनेता की मौत से जुड़ी मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में नौ सितम्बर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह सितम्बर मुंबई की एक अदालत ने रविवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निजी कर्मचारी दीपेश सावंत को अभिनेता की मौत से जुड़ी मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में नौ सितम्बर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया।

सावंत को एनसीबी ने यहां शनिवार को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े | Lucknow Metro: कल से लोगों के लिए शुरू हो रही है लखनऊ मेट्रो, कोविड-19 महामारी के चलते मार्च से सेवाओं को किया गया था स्थगित.

सावंत को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे मामले में आगे की जांच के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

एनसीबी के अनुसार उसने ‘‘चल रही इस जांच’’ के सिलसिले में अभी तक सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिसमें इस मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती का भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के घर का मैनेजर सैमुअल मिरांडा, सावंत और कथित मादक पदार्थ डीलर जैद विलातरा शामिल है।

यह भी पढ़े | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की, कहा- GST ने अर्थव्यवस्था का सर्वनाश कर दिया.

विशेष लोक अभियोजक अतुल सरपंदे ने कहा, ‘‘सावंत अभिनेत्री रिया, शौविक और जैद से जुड़़ा हुआ है और उससे हिरासत में पूछताछ करने की जरूरत है और उसका उनसे आमना-सामना कराने की जरूरत है।’’

एनसीबी ने शनिवार को कहा था कि एजेंसी ने सावंत को मादक पदार्थ की खरीद और उसके हैंडलिंग में उसकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है। उसे बयानों और डिजिटल सबूतों के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सहित तीन संघीय जांच एजेंसियां 34 वर्षीय अभिनेता की मौत संबंधी विभिन्न कोणों की जांच कर रही हैं।

एनसीबी इस मामले में मादक पदार्थ कोण की एनडीपीएस कानून की आपराधिक धाराओं के तहत जांच कर रही है। एनसीबी ने अपनी जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा रिया के दो मोबाइल फोन की क्लोनिंग के बाद एक रिपोर्ट एनसीबी के साथ साझा करने के बाद शुरू की थी।

राजपूत गत 14 जून को बांद्रा उपनगरीय क्षेत्र स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े