देश की खबरें | सुशांत मामला : घटनाओं के नाट्य रूपांतरण के लिए सीबीआई की टीम अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 अगस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिल कर अपराध के घटनाक्रम तैयार करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने पहली बार माना कि कराची में रहता है दाऊद इब्राहिम: 22 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय एजेंसी की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ दोपहर ढाई बजे मों ब्लां अपार्टमेंट पहुंचे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वे घटना की उन कड़ियों को जोड़ने के लिए फ्लैट में पहुंचे जिनके कारण अभिनेता की मौत हुई थी।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: राजधानी दिल्ली में आज COVID-19 के 1,412 नए मामले आए सामने, 14 की मौत, 1,230 हुए रिकवर.

सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही मीडियाकर्मियों और लोगों की वहां भारी भीड़ लग गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजपूत के रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे।’’

अधिकारी ने बताया कि तीन घंटे बाद भी जांच टीम फ्लैट के अंदर थी।

टीम पहले भवन के छत पर गई और फिर फ्लैट में गई।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई टीम जांच कर रही थी कि क्या आत्महत्या वहां पर संभव थी।

भवन में रहने वाली एक महिला ने संवाददाताओं को बताया कि सुशांत की मौत से एक दिन पहले उनके आवास पर कोई पार्टी नहीं हुई थी, जैसा कि मीडिया के एक धड़े में दावा किया गया था।

अधिकारी के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने सांता क्रूज में आईएएफ के अतिथि गृह में पिठानी के बयान दर्ज किए। इसी स्थान पर केंद्रीय एजेंसी के सदस्य ठहरे हुए हैं।

केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को नीरज से पूछताछ की।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक दूसरी टीम ने शनिवार को कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था।

उन्होंने कहा कि टीम ने कूपर अस्पताल के डीन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन चिकित्सकों से भी मिलेंगे जिन्होंने पोस्टमार्टम किया था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई की एक और टीम ने बांद्रा थाने का दौरा किया जहां उन्होंने अभिनेता की मौत की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने इस मामले में दूसरी बार बांद्रा थाने का दौरा किया है।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट